गणपति वंदना एवं बायोग्राफी

Ajay Tripathi's picture



गणपति अग्रदेव हैं जिन्होंने हर काल में अलग - अलग अवतार लिया है । उनकी शारीरिक संरचना के भी मिश्रित अर्थ हैं । शिव मानस पूजा में उन्हें प्रवण ऊँ कहा गया है । इस ब्र्म्हा अक्षर में मस्तक भाग श्री गणेश का और नीचे का भाग उदर चंद्र बिन्दु लड्डू और मात्रा सूड़ के समान है । चारों दिशाओं में सर्वव्यापकता की प्रतीक उनकी चार भुजाएं हैं । वे लंबोदर हैं, चराचर श्रृष्टि उनके उदर में विचरित करती है बड़े कान उनकी अधिक ग्राह्य शक्ति एवं छोटी पैनी तेज सूक्ष्म ऑंखे तीक्ष्ण दृष्टि की सूचक हैं । उनकी नाक महा बुध्दित्व का प्रतीक है ।

श्री गणेश जी के बारह नामों में प्रमुख है सुमुख एकदन्त, कपील, गजकर्णक, लंबोदर विकट, धूम्रकेतु गणाध्यक्ष, बालचंद्र, गजानन । श्री गणेश के पिता भगवान शिव माता - भगवती पार्वती, भाई श्री कार्तिकेय, बहन-माँ संतोषी, पुत्र दो - शुभ एवं लाभ, पत्नि दो - रिध्दि एवं सिध्दि, प्रिय भोग मोदक, प्रिय पुष्प लाल रंग के फूल, प्रिय वस्तु दूब,(द्रुव्रा घास), शमी-पत्र, अधिपति - जल तत्व,जलतत्व के प्रमुख अस्त्र पाश, अंकुश ध्यान रहे गणेश चतुर्थ के दिन का चंद्रमा देखना दूषित है एवं गणेश जी को तुलसी पत्र चढ़ाना भी वर्जित है ।

अजय त्रिपाठी

Comments

गणपति अग्रदेव हैं

गणेश जी कचारों दिशाओं में सर्वव्यापकता की प्रतीक उनकी चार भुजाएं हैं । वे लंबोदर हैं, चराचर श्रृष्टि उनके उदर में विचरित करती है बड़े कान उनकी अधिक ग्राह्य है

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.