7 फरवरी 2010 को अखिल भारतीय बावीसा ब्राह्मण समाज इंदौर द्वारा सामूहिक विवाह का 15 वां आयोजन रखा गया है । इस मंगल अनुष्ठान का उद्देश्य समाज के सर्वांगीण विकास हेतु समाज में मितव्ययिता परिवारों में समानता एवं सौहार्द्रता, स्वस्थ मानसिकता,मिलनसारिता, प्रगतिशीलता तथा दूरदर्शिता स्थापित करना है । विवाह में सम्मिलित होने वाले पक्ष हेतु पंजीयन राशि 12001 रुपये सुनिश्चित है। पंजीयन हेतु 2001 रुपये अग्रिम दिया जाना
है । कार्यक्रम हेतु श्री विजय दुबे इंदौर-98266-66083 , उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या शुक्ला,इंदौर-94259-17270, युवा अध्यक्ष अजय त्रिवेदी इंदौर - 98260-98171 से संपर्क किया जा सकता है ।
Comments
Post new comment