महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित तिरोड़ा में सर्व ब्राह्मïण समाज का परिवार परिचय सम्मेलन का प्रथम आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । पारस मेरिज ब्यूरो के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मïण समाज के युवाओं ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. सर्व युवा ब्राह्मïण परिषद के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाघाट (म.प्र.) ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष श्री गणेश मिश्रा ने की । विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता चंसोरिया एवं गोंदिया ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष सचिन मिश्रा (बंटी) उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री मिश्रा ने समाज के लिए इसे उपयोगी बताया ।
एवं प्रथम प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि म.प्र. व छ.ग. अंचल से लगा हुआ महाराष्टï्र का यह क्षेत्र सभी विप्र जनों के लिए जोडऩे का माध्यम बनने जा रहा है । मुख्य अतिथि श्री अजय त्रिपाठी ने ब्राह्मïण संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में किये जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया । उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए ब्राह्मïणों का नेतृत्व अनिवार्य है ।
वर्तमान समय में राजनीति विकास की धुरी व सर्व कार्यों के लिए कर्ता की भूमिका में है । इसलिए सर्वप्रथम विप्र जन एक जुट होकर सर्व समाजों के कल्याणार्थ नेतृत्व करने आगे आये । कलयुग में संघे शक्ति कलयुगे कहा गया है इसलिए सभी समाज एकजुट हो रहे हैं । ब्राह्मïण समाज को भी काल के अनुसार एकजुट होना पड़ेगा और सभी समाजों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत कर धुरी व केन्द्र के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश व समाजों के समग्र विकास का नेतृत्व करना होगा ।
उन्होंने बताया कि इसी विचारधारा को लेकर छत्तीसगढ़ में परशुराम सद्भावना यात्रा का आयोजन गत दो वर्षों से निरंतर किया गया है । यहां एक राज्य एक जन का नारा देकर सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने व जोडऩे ब्राह्मïण समाज संगठित होने की दिशा में अग्रसर है । श्री अशोक शर्मा ने बताया कि अपने प्रथम प्रयास के रूप में पारस मैरिज ब्यूरो ने कार्य करना प्रारंभ किया है । इस कार्य की शुरूआत उन्होंने घर परिवार परिवार की और आज इस मंच पर 75 युवक युवती विवाह हेतु सूचीबद्ध हुए हैं । अधिकांश लोगों ने आगे बढक़र अपना तथा अपने परिवार का परिचय देकर समाज के समक्ष प्रेरणीय कार्य किया है । read more »
गढ़मुक्तेश्वर 16 मई 2010 - भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण युवा संगठन द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी सदस्यता पं. गजेन्द्र शर्मा (प्रवक्ता) ने की गोष्ठी में मुख् अतिथि राम मनोहर लोहिया इण्टर कॉलेज गढ़मुक्तेश्वर के प्रधानाचार्य श्री डॉ. मूलचंद दीक्षित तथा संगठन के प्रदेश संयोजक डॉ. हर्षवर्धन शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करते हुये माल्यार्पण किया तथा वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुये ब्राह्मणों से संगठित होकर राष्ट्र रक्षा का संकल्प लिया। read more »
कोलकत्ता ब्राह्मण सम्मेलन 2010
कोलकत्ता ब्राह्मण सम्मेलन 2010 - 2
कोलकत्ता ब्राह्मण सम्मेलन 2010 - 3
छत्तीसगढ़ के सरयूपारीण ब्राह्मणों के महासंघ की नई कार्यकारिणी का गठन बिलासपुर में किया गया। जिसमें डॉ. रामकुमार बेहार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए । उल्लेखनीय है कि डॉ. बेहार वर्षों से विभिन्न ब्राह्मïण संघों से जुड़े रहे हैं । अंचल के इतिहासकार शिक्षा एवं संस्कृति कर्मी के रूप में डॉ. बेहार की ख्याति है ।
पदाधिकारियों में संरक्षक श्री बद्रीधर दीवान बिलासपुर, डॉ. रामजीवन चौबे दुर्ग, श्री अभय राम तिवारी दुर्ग, राजेश्री महंत डॉ. रामसुन्दर दास रायपुर, श्री रामशरण तिवारी बिलासपुर, अध्यक्ष प्रो. विनय कुमार मिश्रा, बिलासपुर, कार्यकारिणी अध्यक्ष- श्री लक्ष्मीनारायण तिवारी रायपुर, इंजी. चन्द्रप्रकाश शर्मा रायपुर, महासचिव श्री रामसनेही पाण्डेय, बिलासपुर कार्यकारिणी महासचिव- श्री रामू प्रसाद शर्मा रायपुर, श्री शिव कुमार पाण्डे रायगढ़, उपाध्यक्ष गण - श्री पवन कुमार द्विवेदी भिलाईनगर, डॉ. रामकुमार बेहार, रायपुर, प्रो. सनत कुमार शर्मा धतमरी, श्रीमती शैल कुमारी दुबे जगदलपुर, श्रीमती जयश्री शुक्ला, बिलासपुर, डॉ. परसराम शर्मा जांजगीर, प्रो. कान्तिकुमार तिवारी रायगढ़, श्री रमेश चन्द्र शुक्ला अंबिकापुर, कोषाध्यक्ष- श्री अनिल कुमार दीवान, बिलासपुर, सचिव- श्री रामनारायण शर्मा बिलासपुर, संगठन सचिव गण- श्री शिव कुमार शर्मा दुर्ग,रायपुर, श्री राजेश कुमार तिवारी कांकेर, श्री प्रमोद कुमार तिवारी महासमुन्द, श्रीमती निर्मला तिवारी बिलासपुर, श्री बसन्त कुमार पाण्डे कोरबा, श्रीमती स्वाति तिवारी रायगढ़, श्री राजेश तिवारी भटगांव ।
सागर । युवा ब्राह्मण समाज सागर के तत्वावधान में ब्राह्मण जागृति सम्मेलन का आयोजन जेसी नगर में म.प्र. के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री गोपाल भार्गव के मुख्य आतिथ्य एवं विधि विधाई मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा के विशेष आतिथ्य मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री शिव चौबे की अध्यक्षता एवं नगर पालिका निगम अध्यक्ष श्री विनोद तिवारी, होशंगाबाद ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष गोपाल नाथ खड्डर, प्रदीप शुक्ला युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष भरत तिवारी, जनपद अध्यक्ष निरज शर्मा के विशेष आतिथ्य में संम्पन्न हुआ । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंचायत एवं ग्रामीण मंत्री गोपाल भार्गव ने कहा कि ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों को यदि समाज का उत्थान एवं विकास करना है तो युवाओं को आगे लाना होगा । ब्राह्मणों में जागृति का कार्य सागर के युवा कर रहे हैं । जिससे ब्राह्मणों में एकता का वातावरण बना है ।
उन्होंने ब्राह्मण युवाओं से राजनीति में आने का आव्हान करते हुए कहा कि जब अच्छे लोगों का राजनीति में प्रभुत्व होगा तो स्वच्छ वातावरण निर्मित होगा उन्होंने कहा कि अशिक्षित अनुभव हीन लोगों से विकसित हिन्दुस्तान की कल्पना नहीं की जा सकती । समाज के लोगों को शिक्षित होकर राष्टï्र हित का कार्य करना चाहिए और संगठित होकर सर्व समाजों के उत्थान एवं गरीबी दूर करने गरीबों के मदद करने आगे आना होगा ।
संसदीय एवं विधि विधायी मंत्री श्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ब्राह्मण का ज्ञान तंत्र भारी है यह बात नासा द्वारा रामसेतु की स्वीकारोक्ति से सिद्ध होती है । वेद और शास्त्रों के अध्ययन से राम सेतु का निर्माण पाया गया है । जिसे नासा में स्वीकार किया है जिसे ब्राह्मण के ज्ञान विज्ञान की डिमांड बढ़ रही है ।
उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को दिशा ब्राह्मणों ने ही दी है । read more »
Vipra Varta Comments Recent
1 day 18 hours ago
3 weeks 4 days ago
3 weeks 5 days ago
4 weeks 14 hours ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 4 days ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 2 days ago
7 weeks 4 days ago