रायपुर । विप्र भवन में नवनिर्वाचित 13 ब्राह्मण पार्षदों का सम्मान मुख्य अतिथि विधायक बद्रीधर दीवान, विशिष्ठ अतिथि पद्यश्री महादेव पांडेय व डॉ. शिव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया । इस अवसर पर श्री दीवान ने सभी पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि समाज आपको सम्मानितकरके सामाजिक संगठन को मजबूत करने का प्रयासकर रही है । उन्होंने कहा कि जहां से आप निर्वाचित हुए हैं वहां आप पार्षह है लेकिन समाज केलिए उत्प्रेरक है । विशिष्ट अतिथि डॉ. महादेव पांडेय ने कहा कि आज के युवा अपनी भूमिका और जिम्मेदारी को समझ रहे हैं और इसके र्विहन में सफल भी हो रहे हैं । डॉ. शिव कुमार पाण्डेय ने कहा कि वे निष्पक्ष होकर उत्साह के साथ बिना फल की चिंता किए कर्म करते जाए । कार्यक्रम मे ंडॉ. कृपाराम शर्मा, अशोक शर्मा, रत्ना मिश्रा, विजयलक्ष्मी शर्मा ने अतिथियों का स्वागत
किया ।
सम्मानित होने वाले पार्षदों में दीनानाथ शर्मा, ज्ञानेश शर्मा, मृत्युंजय दुबे, प्रमोद दुबे, गोविन्द मिश्रा, सुभाष तिवारी, पूर्णप्रकाश झा, रितेश त्रिपाठी, अंजू शेखर तिवारी, मीनल चौबे, पुष्पा धमेन्द्र तिवारी, श्रीमती घनश्याम तिवारी एवं रेणु प्रशां, बक्षी शामिल है । कार्यक्रम का संचालन मेघेशतिवारी व आभार प्रदर्शन सुरेन्द्र शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अनंतधर शर्मा , प्रो, अंजनी शुक्ला, वीरेन्द्र पाण्डे, सुरेन्द्र शुक्ला, स्वराजीलाल शर्मा, अविनाश शुक्ला, आनंद पांडेय, संजय दीवान शामिल
थे ।
डॉ. पूर्ण प्रकाश का सम्मान
रायपुर । मैथिल ब्राह्मण सभा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डॉ. पूर्ण प्रकाश झा को खमतराई वार्ड से निर्दलीय पार्षद चुने जाने पर बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीवेन्द्र नाथ ठाकुर ने कहा कि डॉ. पूर्णप्रकाश झा ने मैथिल समाज की उस गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है जिसमें पं. रत्नाकर झा, विद्याभूषण ठाकुर और दिनेश दत्त मिश्र जैसे नेता और जनप्रतिनिधि शामिल है । कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने नवनिर्वाचित पार्षद का पुष्पहार सेस्वागत किया तथा शाल और श्रीफल भेंटकर उनका अभिनंदन किया । कार्यक्रम में संजीव ठाकुर, एस.के. झा, विपिन कुमार झा, आशुतोष झा, विभाष कुमार झा उपस्थित
थे ।
रायपुर । सरयूपारीण ब्राह्मण परिषद द्वारा ब्राह्मण पार्षदों का अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के आसंदी से प्रेस क्लब के अध्यक्ष अनिल पुसदकर ने कहा कि ब्राह्मण सर्वदा समाजहित एवं देश हित को सर्वोपरि मान कर कार्य करता है, हमें इस परंपराको अनवरत आगे बनाए रखना चाहिए । सुखिन: सर्वे संतु आचरण करने की सलाह दी । इस अवसर पर तेरह ब्राह्मण पार्षदों को शाल,श्रीफल एवं अभिनंदन पत्र देकर अभिनंदन किया गया ।
कार्यक्रम में रोहिताश त्रिपाठी, ध्रुवनाथ तिवारी, हरिओम तिवारी, शिव मूरत तिवारी, अरविंद शुक्ल, राजेन्द्र तिवारी, दिनेश तिवारी, अवधेश पांडे, वीके मिश्रा, जयदेव पांडे, बनारसी पांडे , राजेन्द्र मिश्र उपस्थित थे ।
विजय कुमार दुबे सम्मानित
बिलासपुर । ठाकुर छेदीलाल बैरिस्टर सम्मान प्राप्त अधिवक्ता विजय कुमार दुबे का कहना है कि इस सम्मान से उनकी जवाबदारी बढ़ गई है ।
जांजगीर तहसील के पास जर्वे नामक गांव में 22 अप्रैल 1950 को जन्म हुआ । मीडिल स्कूल तक की शिक्षा गांव में प्राप्त की , फिर जांजकीर से बीएससी पास करन ेके बाद राजेन्द्र कुमार सिंह उ.मा.शाला अकलतरा में डेढ़ वर्ष अध्यापन किया । स्वास्थ्य के कारम नौकरी छोड़ दी और खेती और छोटा मोटा व्यवसाय गांव में करते हुए प्रथम श्रेणी में एलएलबी की डिग्री प्राप्त की । अक्टूबर 1974 में जांजगीर तहसील न्यायालय में प्रेक्टिस प्रारंभ किया ।
विधि के क्षेत्र में हिन्दी में किताबे लिखी, जिसमें व्यवहारवाद के प्रारूप भारतीय परिसीमा अधिनियम नजूल लैंड, छग भू- राजस्व संहिता क्रिमिनल डाइजेस्ट प्रकाशित हो चुकी है। कुछ किताबें प्रकाशाधीन है । छग राज्सव निर्णय एवं दुर्घटना मुआवजा, प्रकरण नामक पत्रिका के संपादक मंडल में भी काम कर रहे हैं । विधि साहित्य का लेखन निरंतर कर रहे हैं, ताकि हिन्दी को समृध्द करने में योगदान दे सके । गरीबों को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए मैं अपने स्तर पर हमेशा काम करते रहा हूं, लोक अदालत के गठन संबंधी सुझावो में भी मैंने व्यापक पहलकी थी । म.प्र. विधिक कांग्रेस प्रकोष्ठ के माध्यम से 1981-82 में इसके लिए प्रारूप तैयार किया गया था जिसमें मैं एक सदस्य था ।
Comments
Post new comment