करूणा शुक्ला, सरोज पाण्डे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में
नव नियुक्त अध्यक्ष श्री नीतिन गडकरी ने भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का पुर्नगठन पिछले दिनों किया । इस कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती करूणा शुक्ला एवं राष्टï्रीय सचिव सुश्री सरोज पाण्डेय को मनोनीत किया गया । इसी कार्यकारिणी में श्री कलराज मिश्र, विजोया चकï्रवर्ती, वाणी त्रिपाठी सहित वरिष्ठï नेताओं को सलाहकार समिति में स्थान देकर विप्र जनों को गौरव प्रदान किया है ।
श्रीमती करूणा शुक्ला के मनोनयन के समाचार पर बलौदाबाजार ब्राह्मïण समाज में हर्ष की लहर व्याप्त हो गयी । विप्र वार्ता प्रतिनिधि अनिवाश तिवारी ने बताया कि बलौदाबाजार शहर में विप्र जनों ने पटाखे फोड़कर खुशियों का इजहार किया और जगह जगह मिठाईयां बांटी गयी । सर्व ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष अशोक तिवारी सहित विशिष्टï जनों ने इस अवसर पर करूणा शुक्ला को बधाई दी । विप्र वार्ता परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं ।
नगर पंचायत लोरमी के अध्यक्ष पद के प्रतिष्ठापूर्ण चुनावी समर में मनीष त्रिपाठी निर्दलीय ने 1322 मतों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी योगेन्द्र कुमार दास भाजपा को पराजितकर विजयी घोषित किया गया॥
महंत योगेन्द्र कुमार दास विगत 20वर्षों से लगातार नगर पंचायत लोरमी के अध्यक्ष पद पर काबिज रहे है इस बार युवा प्रत्याशी मनीष त्रिपाठी की एकतरफा लहर चली है । लोरमी की जनता ने राजतंत्र में परिवर्तन कर निर्दलीय प्रत्याशी को जनादेश दिया है ।
नगर पालिका दीपका से भाजपा प्रत्याशी मनोज शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी तनवीर अहमद को 1018 मतों के अंतर से हराया है । पूर्व अध्यक्ष बुगल दुबे भी अध्यक्ष पद की टिकट चाह रहे थे लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट न देकर मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा को मौका दिया।
नगर पालिका दीपका के अध्यक्ष पद पर पहुंचने पर विजय जुलुस का आयोजन किया गया । समलेश्वरी मंदिर में पूजा उपरांत समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के सात मनोज के दीपका बस्ती पहुंचने पर मानो बस्ती वासियों ने उन्हें सिर आंखों पर बिठा लिया । लोगों ने उनका भव्यस्वागत किया। बजरंग चौक होते हुए मुख्य बाजार पहुंचकर मनोज शर्मा ने व्यवसाािययों एवं लोगों का अभिवादन किया। कटघोरा नगर पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित होने पर रतन मित्तल के समर्थन में उनके समर्थकों ने विजय रैली मतगणना स्थल के बाहर से निकाली । जो नगर भ्रमण के उपरांत समाप्त हुई । रूझान का पता चलते ही विजय रैलीकी तैयारी हो गयी थी । read more »
सभी गरीब वर्गों के हित संवर्धन के लिए जरूरी
देश के मुस्लिम एवं ईसाई दलितों को आरक्षण देने और उनके कल्याण की सिफारिश करने वाली जस्टिस रंगनाथ मिश्रा की रिपोर्ट को सरकार ने आखिर शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन संसद में पेश कर ही दिया है, जिसके पहले ही लीक होने पर इस सत्र के दौरान दोनों सदन कई बार हंगामे की भेंट चढ़ चुके थे ।सदन में पेश की गई इस रिपोर्ट की सिफारिशोंकोलागू करने का दबाव अभी भी सरकार पर कायम रहेगा । अब देश के अल्पसंख्यकों को रिपोर्ट की सिफारिशों को लागू होने का इंतजार रहेगा ।
रंगनाथ मिश्रा आयोग ने कामकाज के दायरे में धार्मिक एवं भाषायी अल्पसंख्यकों के बीच आर्थिक, सामाजिक रूप से अशक्त एवं पिछड़े वर्गो ंकी पहचान कर अल्पसंख्यकों केलिए आरक्षण सहित विभिन्न कल्याणकारी उपायों के साथ सकारात्मक सिफारिशों को करीब एक साल पहले ही सौंप दिया था, लेकिन उसे सरकार संसद में पेश नहीं कर रही थी । मुस्लिम और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों ने कहा है कि देश के अल्पसंख्यक समुदाय के आरक्षण संबंधी मामलों में यह ध्यान रखना जरूरी है कि आरक्षणसे कहीं प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की भावना का अंत न हो जाए। read more »
राहुल गांधी ने मंत्री पद ठुकराकर श्रेष्ठ कार्य किया
भारत के राजनीतिज्ञ अपने चरित्र से देश को नीचे ले जा रहे हैं । उनके लिये चुनाव केवल सत्ता पकड़ने का हथियार बनकर रह गया है भारत के राजनीतिज्ञ के लिये । जिसके लिए वे वही सब कुछ कर रहे हैं जो अनैतिक है राष्ट्रीयता के विपरीत है और आचार संहिता के भी विपरीत है । ऐसे नेता चुनकर जायेंगे जो देश को कहां ले जायेंगे, यह चिन्ता का विषय बन गया है । इनके हाथों हमारे स्वतंत्र भारत का क्या हश्र होगा ? स्वतंत्रता संग्राम में किये गये बलिदान का क्या होगा ? क्या हम उनके बलिदान से प्राप्त स्वतंत्र भारत की रक्षा कर पायेंगे या पुन: गुलामी और साम्राज्यादी शोषण में जकड़ जायेंगे ?
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और चिंतक भयभीत हैं लेकिन इससे काम नहीं चलेगा उनहें कोई राह निकालनी ही होगी । इसके लिए उन्हें स्वंय को खाद बना देना होगा ताकि नई पीढ़ी उस पर फल फूल कर देश को एक खुशहाल एवं सुदृढ़ प्रजातांत्रिक राष्ट्र बना सके तथा अपने वसुधैव कुटुम्बकम के लक्ष्य को पूरा कर सके ।
भारत लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की टीम ने पद भार ग्रहण कर लिया है । इसमें राहुल गांधी नही हैं । read more »
शूद्र द्वि जन्ह उपदेश दे ग्याना ।
मैली जनेउ लेहि कुशना॥
शुद्र महात्मा ब्राह्मणों को ज्ञान का उपदेश देता है और गले में जनेउ डाल कर दान लेते हैं ।
गुरु शिष्य अधिक अंध का लेखा
एक न सुनई एक न देखा ।
हरई शिष्य धन शोक न परई ॥
गुरु ज्ञान के अंधे है और शिष्य कानों से बहरे हैं गुरु शिष्य को उपदेश देते हैं तो शिष्य सुनता ही नहीं । गुरु शिष्य से धन लेता है परंतु शिष्य ज्ञान उपदेश से वंचित रह जाता है ।
वर्नाधम तेली कुम्हारा ।
स्वपठ की रात कौन कलवारा । read more »
वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आरक्षण अब तक एक अत्यंत विवाद ग्रस्त मुद्दा बन गया हैं वर्तमान आरक्षण की नीति अब लगभग 60 वर्ष पुरानी होने जा रही है । जब इस नीति को संविधान में शामिल किया जा रहा था, तब उसका विरोध न के बराबर था।
ऐसा इसलिए क्योंकि आरक्षण की नीति समाज के उन वर्गों के लिए प्रारम्भ की गई थी जो सदियों से भारतीय और विशेषकर हिन्दु समाज की मुख्य धारा का हिस्सा नहीं बन पाए थे । और जिन्हें साधारण से मानव अधिकारों से वंचित रखा गया था । समाज का दूसरा वर्ग जिनके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई थी, उन्हें आदिवासी कहते थे । ये आदिवासी सदियों से जंगल में रहते थे, और इन्हें शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसी मौलिक सुविधाओं से वंचित रखा गया था । उपरोक्त सभी तथ्यों से यह ज्ञात होता है कि आरक्षण की नीति भारतीय संविधान में सामाजिक भेदभाव के एवज में दिया गया है ।
इन दोनों वर्गों की पिछड़ी स्थितियों को देखते हुए, संविधान में उनके लिए लोकसभा एवं विधानसभा में आरक्षित सीटों का प्रावधान रखा गया । इस आरक्षण से उन्हें काफी लाभ मिला । इससे उन्हें सत्ता में भागीदारिता मिली । लोकसभा और विधानसभा में आरक्षण के साथ आदिवासियों एवं हरिजनों के लिए सरकारी सेवाओं में भीआरक्षण की व्यवस्था की गई । समय के साथ-साथ पदोन्नति के क्षेत्र में भी आरक्षण लागू हो गया । read more »
सरयुपारिण ब्राह्मण युवा मंडल रायपुर द्वारा मुंबई एवं कर्नाटक में उत्तर भारतीयों पर हमलें के विरोध में धरना दिया गया । धरने को संबोधित करते हुए युवा मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा की हमारे देश के वीर शहीदों ने आजादी में जो अपनी कुर्बानियां दी, उसे देश के कुछ नेता महाराष्ट्र के राज ठाकरे के इशारे पर उत्तर भारतीयों पर अत्याचार एवं उत्तर भारतीयों को भगाव अभियान एवं कर्नाटक रक्षण समिति के द्वारा विगत दिनों रेल्वे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के दौरान उत्तर भारतीय छात्रों के साथ मारपीट करना देश के नागरिकों के मौलिक अधिकार के विरूध्द है । भारत के संविधान में यह प्रावधान है कि किसी भी प्रान्त का नागरिक कहीं भी जाकर अपना भरण पोषण, आजीविका चलाने का मौलिक अधिकार है । सरयु पारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित रमाकांत शुक्ला ने देश की अखण्डता की बात कहते हुए क्षेत्रीयता एवं भाषा के आधार पर बांटने की निन्दा की ।
सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सुभाष तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीयता की आग में भारत को झोंकने का प्रयास कुछ चंद अवसरवादी कर रहे हैं उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे । पार्षद प्रमोद दुबे ने कहा कि देश में भाईचारा को कुछ असामाजिक तत्व खतरे में डालना चाहते हैं लेकिन इनकी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी । read more »
Akhil Bhartiya Brahman Mahasangh
Sneha Smurti, Ganesh Nagar, Bhosari, Pune - 411 039, Ph : 9623430166, 9422014604
email - abbmgkulkarni@gmail.com
Under joint auspicious of -
Akhil Bhartiya Brahman Mahasangh and Brahman Samaj of India
Newely elected brahmin members of fifteenth parliament will be felcitated on Thursday 9th july 2009 at 6.00 PM
President of Function
Shri Devendra Sharma (Jammu and Kashmir)
Ex. President of AIBF
Pt. Vasant Rao Gadgil (Maharashtra)
Kulguru ABBM
Acharya Prabhakar Mihsra (Dehli)
Chairman, Brahman International
Venue
DEHLI KARNATAKA SANGH AUDITORIUM,
Rao Tularam Marg, Sector 12, R.K. Puram, N. Dehli - 110022
You are co-ordialy requested to attend this programme woth family and friends
Yours
Shri Govind Kulkarni, President
State Chief
Shri Venktesh M.V. Dehli
Shri Shinath Iyyangar, Dehli
Dr. SHriram Masalekar, Maharashtra
Shri Aralumallige Parth Sarathi, Karnataka
Shir Narendra Dadhichi, Rajasthan
Shri Ajay Tripathi, Chhattisgarh
Shri Baba Kulkarni, Mumbai,
Shri H.B. Uppaldinni, Goa
Akhil Bhartiya Brahman Mahasnagh
Shri R.D. Dixit Chairman
Shri Uttam Tiwari, G. Secretory
Shri Sudama Mishra
Shri Ramdas Tiwari
Shri Rakesh Mishra
Shri R.S. Shukla (Wing Comm.)
Shri Ashutosh Pandey
Brahman Samaj of India
विप्र सांसदों का सम्मान समारोह
9 जुलाई 2009 को अखिल भारतीय ब्राहम्ण महासभा के तत्वाधान में देश के नव निनर्वाचित विप्र सांसदों ब्राह्मण सांसदों का सम्मान समारोह राघवेन्द्र स्वामी मठ नई दिल्ली के ऑडिटोरियम में समपन्न होगा आप सादर आमंत्रित है
अजय त्रिपाठी
Felicitation of Vipra MP Brahmin MP India
The felicitation of Vipra MPs aka Brahmin MPs aka Brahmin Vipra Member Of Parliaments is held at Raghvendra Swami Math Auditorium of New Delhi by All India Brahmin General Assembely at 90 July 2009.
You are Sincerely Invited
Regards Ajay Tripathi
Vipra Varta Comments Recent
1 day 18 hours ago
3 weeks 4 days ago
3 weeks 5 days ago
4 weeks 14 hours ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 4 days ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 2 days ago
7 weeks 4 days ago