गुरु पद रज मृदु मंजुल अंजन । नयन अमिअ दृग दोष बिभंजन ॥
तेहिं करि बिमल बिबेक बिलोचन । बरनउँ राम चरित भव मोचन ॥१॥
बंदउँ प्रथम महीसुर चरना । मोह जनित संसय सब हरना ॥
सुजन समाज सकल गुन खानी । करउँ प्रनाम सप्रेम सुबानी ॥२॥ read more »
युवा और धर्म विषय पर युवाओं का ज्ञानवर्धन एवं उनकी प्रतिभा का प्रचार एवं प्रशंसा तथा हिन्दु धर्म संस्कृति की रक्षा, प्रचार- प्रसार एवं ज्ञान के भण्डार को विश्व मंच पर स्थापित करने एक इन्टरनेट वेबसाईट का निर्माण दिनांक 18 जुलाई 2009 (एकादशी) को किया गया । इस साईट को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से विश्व कीर्तिमान बनाने की दिशा में एक कार्य योजना बनाई गई है जिसमें बड़ी संख्या में हिन्दु धर्म रक्षक एवं पालक विप्रजनों का सहयोग प्राप्त हुआ ।
दिनांक 18 जुलाई 2009 को सायं 4 बजे इन्टरनेट वेबसाईट का लाईव निर्माण किया गया जिसमें रायपुर नगर के प्रबुध्दजन उपस्थित हुए। इस युवा विश्व मंच वर्ल्ड रिकार्ड वेबसाईट का नाम विप्रवार्ता वेबसाईट www.VipraVarta.org द्वारा तत्काल दर्ज किया गया । read more »
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया द्वारा 15 वीं लोकसभा में निर्वाचित एवं राज्यसभा के सांसदों का सम्मान समारोह 9 जुलाई 09 को दिल्ली, कर्नाटक संघ के आडोटोरियम में कुल गुरू वी.एन. read more »
मैथिल ब्राह्मण सभा के सामूहिक उपनयन संस्कार के प्रसंग पर समता कालोनी स्थित विप्र भवन का परिसर बटुकों के भवतु भिक्षां देहि के स्वरों से गूंज उठा । यज्ञोपवित के इस विशाल आयोजन में अंचल समेत, महाराष्ट्र मध्यप्रदेश के विभिन्न स्थानों से 25 बटुक परिवारों ने भाग लिया । व्रतबंध के बाद शाम को देवदर्शन के लिये बटुकों की शोभायात्रा बाजे गाजे व आतिशबाजी के साथ निकाली गई ।
संस्था अध्यक्ष डॉ. सुमन मिश्र व सचिव डॉ. पूर्ण प्रकाश झा के अनुसार यह अनुकरणीय यज्ञ ज्योतिषाचार्य डॉ. आशुतोष झा, शरद कुमार झा, विजय कुमार झा, नत्थूलाल पाठक, गणेश मिश्र, पुरूषोत्तम झा, अशोक मिश्रा, महिमानंद मिश्र, लक्ष्मीकांत मिश्र के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ । बटुकों ने अग्नि, सुर्य व ब्राह्मण को साक्षी मान यज्ञीय नियमों को धारण किया । read more »
अपील - शारदीय नवरात्र 2003 में कामाख्या देवी (आसाम की) के स्वप्न के अनुसार साधक ने नौ दिन की समाधि बेल पत्र के रस का पान तिथिनुसार करके आदेश को पूर्ण किया। तदुपरान्त चैत्र नवरात्र 2004 में देवी ने आदेश दिया कि मुझे पञ्च ज्योत प्रज्जवलित क read more »
सरयुपारिण ब्राह्मण युवा मंडल रायपुर द्वारा मुंबई एवं कर्नाटक में उत्तर भारतीयों पर हमलें के विरोध में धरना दिया गया । धरने को संबोधित करते हुए युवा मण्डल के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा की हमारे देश के वीर शहीदों ने आजादी में जो अपनी कुर्बानियां दी, उसे देश के कुछ नेता महाराष्ट्र के राज ठाकरे के इशारे पर उत्तर भारतीयों पर अत्याचार एवं उत्तर भारतीयों को भगाव अभियान एवं कर्नाटक रक्षण समिति के द्वारा विगत दिनों रेल्वे भर्ती बोर्ड की परीक्षा के दौरान उत्तर भारतीय छात्रों के साथ मारपीट करना देश के नागरिकों के मौलिक अधिकार के विरूध्द है । भारत के संविधान में यह प्रावधान है कि किसी भी प्रान्त का नागरिक कहीं भी जाकर अपना भरण पोषण, आजीविका चलाने का मौलिक अधिकार है । सरयु पारीण ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित रमाकांत शुक्ला ने देश की अखण्डता की बात कहते हुए क्षेत्रीयता एवं भाषा के आधार पर बांटने की निन्दा की ।
सभा को संबोधित करते हुए पार्षद सुभाष तिवारी ने कहा कि क्षेत्रीयता की आग में भारत को झोंकने का प्रयास कुछ चंद अवसरवादी कर रहे हैं उनके मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे । पार्षद प्रमोद दुबे ने कहा कि देश में भाईचारा को कुछ असामाजिक तत्व खतरे में डालना चाहते हैं लेकिन इनकी कोशिश कभी कामयाब नहीं होगी । read more »
मैं सौचता हूं
हमारे बाहरी और
भीतरी चेहरों में
इतनी असमानता
क्यों है?
क्यों हम,
होते कुछ हैं,
नजर कुछ और
आते हैं, read more »
अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा कानपुर द्वारा राधा माधव मंदिर के ब्लाक किदवई नगर में 71 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार तथा 21 वर वधुओं का सामूहिक विवाह भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ ।
उपन्यन संस्कार के पूर्व बालकों का मुण्डन संस्कार तथा बरुआ भोज कराया गया । मुख्य आचार्य पं. तारापति शुक्ल ने बताया कि संस्कार का अर्थ सजाना व संवारना होता है । अर्थात बालक में जो बुराइयां हो उन्हें दूर करके सद्गुणों का समावेश किया जाय उसे वैदिक परम्परा के अनुसार ईश्वरावलम्बित सर्वजन हितकारी नागरिक बनने की शिक्षा देना ही संस्कारों का उद्देश्य है । सनातन धर्म में 16 संस्कार होते हैं जिसमें यज्ञोपवीत संस्कार सबसे महत्वपूर्ण होता है । read more »
केन्द्रीय भर्ती परीक्षाओं में महिलाओं की फीस माफ
नई दिल्ली । प्रतियोगी परीक्षाओं में महिला परीक्षार्थियों को अब फीस नहीं देनी होगी । संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग की होने वाली परीक्षाओं व साक्षात्कार का शुल्क महिला परीक्षार्थियों को नहीं लगेगा । read more »
गया में ऑन लाईन पिण्डदान
बिहार सरकार के एक फैसले से अनिवासी भारतीयों के चेहरे खिल उठे हैं । बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने गया में फल्गू नदी के किनारे होने वाले पिंडदान की अब ऑनलाईन व्यवस्था कर दी है । इंटरनेट के जरिए देश और विदेश में बैठे भारतीय पिंडदान कर सकते हैं । 3 सितम्बर 2009 से गया में पितृ पक्ष के मौके पर बड़ा मेला लगने वाल है । इस बार बिहार सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने पितृ पक्ष मेले के लिए विशेष तैयारियां की है। पिंडदान के लिए बिहार सरकार ने इस बार ऑनलाइन व्यवस्था की है । इसके तहत प्रवासी भारतीय सबसे ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं ।
इंटरनेट के जरिए विदेशों में बैठे लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करके अपने पितरों का तर्पण कर सकते हैं । इस दौरान वह गया में फल्गू नदी के घाट पर वीडियो कांफ्रेसिंग के द्वारा पंडों से भी रूबरू होंगे । घाट पर मौजूद पंडे पूरे मंत्रोच्चारण के साथ उनके पितरों का पिंडदान करवाएंगे । जानकार कहते हैं कि बिहार सरकार की यह अच्छी योजना है, जिसके जरिए प्रवासी भारतीय तो आकर्षित होंगे ही, साथ ही देश के वह लोग भी ऑनलाइन गया जी में पिंडदान कर सकते हैं , जो समय की कमी के कारण वहां नहीं जा पाते । read more »
Vipra Varta Comments Recent
1 day 18 hours ago
3 weeks 4 days ago
3 weeks 5 days ago
4 weeks 14 hours ago
4 weeks 2 days ago
4 weeks 4 days ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 1 day ago
6 weeks 2 days ago
7 weeks 4 days ago