विभिन्न शहरों में होली मिलन सम्पन्न

Dhananjay Tripathi's picture

होली का पर्व हिन्दू समाज सहित ब्राह्मïणों के लिए सर्वाधिक महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है । होली मिलन के सार्वजनिक कार्यक्रम विभिन्न शहरों में अलग अलग तरह से हर्षोल्लास के साथ मनाये गये । रायपुर राजधानी में भी छत्तीसगढ़ी ब्राह्मïण समाज महिला मंडल सरयूपारीण ब्राह्मïण समाज, कान्यकुब्ज ब्राह्मïण समाज, गौण ब्राह्मïण समाज, साकद्विपीय ब्राह्मïण समाज, सनाढ्य ब्राह्मïण समाज, नर्मदीय ब्राह्मïण समाज सहित सामाजिक संगठनों ने अलग अलग अंदाज में होली मिलन की कार्यक्रम आयोजित किये ।

आशीर्वाद भवन में हुआ होली मिलन

कान्यकुब्ज ब्राह्मïण समाज द्वारा होली मिलन का कार्यक्रम आशीर्वाद भवन बैरन बाजार में आयोजित हुआ जिसमें संस्था के सचिव राजेन्द्र शुक्ला को मूर्ख कान्यकुब्ज ब्राह्मïण शिरोमणी की उपाधि से विशेष रूप से निर्मित टोपी पहनाकर सम्मान किया गया एवं फल फूलों व सब्जियों के निर्मित माला पहनाई गई । इस अवसर पर अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र पाण्डेय उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन कार्यकारिणी सदस्य श्री हेमंत तिवारी ने किया ।

श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने सम्मान को समस्त समाज के बुजुर्गों एवं युवाओं को समर्पित करते हुए भविष्य में उनसे सहयोग एवं स्नेह की आशा की । अंबागढ़ चौकी से पधारी कान्यकुब्ज ब्राह्मïण समाज की टीम ने इस अवसर पर परम्परागत फाग का गायन किया । इस मंडली का नेतृत्व वयोवृद्ध नेता नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्री धुन्नु महाराज त्रिपाठी जी ने किया । जिनका सम्मान भी इस अवसर समाज की ओर से किया गया ।

बच्चों एवं महिलाओं की आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण भी किये गये। बड़ी संख्या में समाज के महिला, पुरूष बुजुर्ग शामिल हुए । सभी ने उत्तम व्यवस्था में भोजन आदि ग्रहण किया। एवं कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अपने अविस्मरणीय क्षणों को याद करना रहा । कार्यक्रम में श्री गौरीशंकर शुक्ला, शरद शुक्ला, विपिन बिहारी त्रिवेदी, राजेन्द्र शुक्ला, अरूण शुक्ला, राजेश दीक्षित, ज्ञानेश त्रिपाठी, संजय अवस्थी, रविन्द्र शुक्ला, डॉ.दिनेश मिश्रा, शिखा त्रिवेदी, ममता शुक्ला, नीलिमा शुक्ला, रंजना त्रिपाठी, संध्या मिश्रा सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे ।

ब्राह्मïण समाज का होली मिलन समारोह

कवर्धा । जिला ब्राह्मïण समाज के तत्वावधान में होलीमिलन समारोह का आयोजन किया गया । होली मिलन समारोह में नगर स्तरीय फाग गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें अन्य समाज के विभिन्न मंडलियों ने बड़े उत्साह से भाग लिया। अश्विनी पाण्डेय ने अपने चुटिले अंदाज में उपस्थितजनों को होली की शुभकामनाओं के साथ हास्यविनोद प्रस्तुत किया ।

फाग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान दंतेश्वरी प्रभात फेरी मंडली को मिला। द्वितीय स्थान श्रीराम सेवक मानस मंडली और तृतीय स्थान, श्री तुलसी मानस मंडली को मिला । सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि शकुनतला शर्मा एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष टी.आर. तिवारी द्वारा शील्ड एवं गीता रामायण ग्रंथ प्रदान कर सम्मानित किया गया । जिला ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष लालजी मिश्रा ने होली की शुभकामनाओं के साथ 21 मार्च को वृहद ब्राह्मïण सम्मेलन की जानकारी दिए ।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.