सम्‍मान

सर्व ब्राह्मण समाज ने नगर पंचायत अध्यक्ष को सम्मानित किया

डोंगरगांव - सर्व ब्राह्मण समाज के प्रबुध्द युवा विप्रजनों की बैठक दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में सम्पन्न हुई । जिसमें अध्यक्ष पं.  read more »

Dhananjay Tripathi's picture

हमें तुम पर नाज़ है...

अखिल मिश्र मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले अखिल मिश्र ने आईएएस बनकर देश की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है । ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अखिल मिश्र कक्षा10 ङ्क वीं में केवल2 ङ्ख अंकों के कारण मेरिट में स्थान बनाने से चुक गये थे । इसलिए इस वर्ष उन्होंने किसी प्रकार की कोई कश्री नहीं छोड़ी । व्याख्याता डॉ. के.बी. मिश्र व शिक्षिका श्रीमती गीता मिश्रा के सुपुत्र अखिल मिश्र ने प्रतिदिन10 ङ्क से12 ङ्कङ्ख घंटे अध्ययन किया । नवभारत के खेल जगत व विज्ञान से जुड़ी खबरों के दीवाने अखिल को बैडमिंटन एवं शतरंज खेल में रूचि है ।

चंद्रप्रकाश पाण्डेय मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले महावीर बाल संस्कार केन्द्र अकलतरा के छात्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय को अपनी सफलता को लेकर पूर्ण विश्वास था । रेल्वे में बुकिंग क्लर्क रामकीर्तन पाण्डेय के बड़े सुपुत्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने प्रतिदिन पांच से छ: घंटे अध्ययन कर यह सफलता अर्जित की है । प्रारंभ से ही मेधावी रहे चंद्रप्रकाश पाण्डेय को राज्य स्तरीय राष्ट_ीय सेवा योजना शिविर जयरामनगर में बेस्ट बालेंटियर का खिताब भी मिला था ।  read more »

मृणाल ओलंपिक टीम में

मृणाल का ओलंपिक टीम में चयन - सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश मिश्र, हेमंत तिवारी, संजय बिलथरे, धनंजय त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, राम किशन, ममता राय, करूणा तिवारी, सुनीता चंसौरिया ने भारतीय हाकी टीम लंबे समय से खेल रहे मृणाल चौबे राजनांदगांव छ.ग. को ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम में चयन किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज चौबे परिवार को मृणाल की इस उपलब्धि पर बधाई दी एवं इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरवान्वित निरूपित किया ।

मयंक वन संरक्षक चयनित

रायपुर । सहायक वन संरक्षक के पद पर मयंक पाण्डेय चयनित हुए हैं । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा में मयंक पहले क्रम पर रहे ।

प्रारंभ से ही प्रतिभावान मयंक वर्तमान में महालेखाकार में सेक्शन अधिकारी (आडिट) के पद पर कार्यरत हैं । उनका सपना गजेटेड अफसर बनने का था । जॉब करने के साथ ही उन्होंने अपना सपना साकार कर लिया ।

मयंक ने बताया कि सेक्शन अधिकारी के पद पर रहते हुए भी घर पर नियमित पढ़ाई जारी रखी । उनका कहना है कि जॉब ऐसा हो जिसमें पूरी संतुष्टि मिले।

मयंक पाण्डेय वन सेवा में रहते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करेंगे ।

नम्रता शर्मा मेरिट में

नम्रता शर्मा हमें तुम पर नाज़ है...

छत्‍तीसगढ़ राज्य में तीसरे और जिले में प्रथम स्थान पर आईं सरस्वती शिशु मंदिर आमातालाब धमतरी की छात्रा कु. नम्रता शर्मा आगे चलकर इलेक्ट्रॉनिक के क्षेत्र में इंजीनियर बनना चाहती है ।

मेरिट में आई नम्रता शर्मा ने 96 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल व जिले का नाम रौशन किया है । नम्रता ने कहा कि वह इस मेरिट सफलता को पाने हर रोज करीब 5 घंटे पढ़ाई की और तीन अलग अलग शिक्षकों के पास ट्यूशन भी पढ़ी ।  read more »

अदिती दीवान मेरिट में

आज जहां कोचिंग और ट्यूशन सफलता के लिए बेहद आवश्यक समझे जाते हैं वहीं अदिती दीवान मेरिट में आकर जैसी होनहार छात्राएं भी हैं जो बिना किसी ट्यूशन के सफलता का परचम लहरा रही है ।

अदिती दीवान हमें तुम पर नाज़ है...

प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान (95.40 प्रतिशत) प्राप्त करने वाली अदिती दीवान सरस्वती शिशु मंदिर रोहिणीपुरम में गणित की छात्रा है ।  read more »

कवि बसंत दीवान सम्मानित

छत्तीसगढ़ी एवं आदिवासी भाषा संस्कृति विकास संस्थान द्वारा प्रसिध्द कवि बसंत दीवान की रचनाशीलता के पचास वर्ष पूरे होने पर शाल, श्रीफल, और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया । इस दौरान उन पर कें द्रित एक स्मारिका बसंत यात्रा का विमोचन रविवार को महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के सभागृह में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार आनंदी सहाय शुक्ल ने की ।

इस मौके पर प्रमुख वक्ता हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक रमेश नैयर, प्रभाकर चौबे, नंदकिशोर तिवारी, गिरीश पंकज, रामेश्वर वैष्णव, लक्ष्मण मस्तुरिहा, डॉ. बलदेव थे ।  read more »

साहित्यकारों का सम्मान

राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का अधिवेशन रविवार को स्थानीय रामबाग में हुआ । इस अवसर पर राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती के उपलक्ष्य में सुप्रसिध्द लेखक तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. रत्नाकर पांडेय को बहुआयामी व्यक्तित्व सम्मान दिया गया । साथ ही हिंसा के विरुध्द कलम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।

रायपुर स्थानीय कैलाशपुरी स्थित रामबाग में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के द्वारा राष्ट्रभाषा सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हिंदी भाषा की सेवा कर रहे विभिन्न लेखकों को सम्मानित किया गया ।  read more »

डॉ. यायावर का सम्मान

बिहार के चम्पारण जिले में गांधी जी के निलहा अंग्रेजों के खिलाफ छेड़े गए आंदोलन से पूर्व ही अपने संगठन कौशल के बल पर अपने क्षेत्र में तीन कठिया और बेगार प्रता बन्द करा देने वाले स्वातंत्र्यवीर नूनू प्रसाद सिंह के पौत्र स्वतंत्रता सेनानी 88 वर्षीय बाबू रामदेव सिंह के गोपालपुर विद्यापति नगर, जिला समस्तीपुर (बिहार) स्थित आवास पर देव साहित्य एवं संस्कृति परिषद का नवसंवत 2066 के शुभागमन पर 27 मार्च शुक्रवार को एक भव्य साहित्यिक आयोजन सम्पन्न हुआ ।

आयोजन की अध्यक्षता आर.वी.एस. कॉलेज अन्दौर (समस्तीपुर) के पूर्व प्राचार्य डॉ. गौतम द्विवेदी और संचालन संस्था के महासचिव डॉ. अर्जुन प्रसाद सिंह ने किया । कार्यक्रम का उद्धाटन पूर्व विद्यालय निरीक्षक प्रफुल्ल कुमार सिंह मौन ने किया । इस अवसर पर अनेक विद्वान साहित्य सेवियों और युवा छात्रों को सम्मानित किया गया ।  read more »

Ajay Tripathi's picture

बृजलाल द्विवेदी पत्रकारिता सम्मान इंदौर के डा. व्यास को

रायपुर । पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान 2006 देश की सर्वाधिक प्राचीन मासिक पत्रिका वीणा के संपादक डा. श्यामसुंदर व्यास को प्रदान किया गया है । अक्टूबर 1927 से इंदौर से संतत प्रकाशित होने वाली वीणा के 80 वर्ष के साहित्यिक योगदान के लिए इस सम्मान के लिए चुना गया है । जिसके डा. व्यास पिछले 35 सालों से संपादक है ।

3 सितंबर 1927 को इंदौर में जन्म डा. श्यामसुंदर व्यास शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय इंदौर से आचार्य पद से 1987 में सेवानिवृत्त हुए हैं । 35 वर्षों से वीणा का संपादन करने के अलावा उन्होंने शोधार्थियों का निर्देशन, लेखन किया है । उपन्यास, व्यंग्य, कहानी, लघुकथा, नाटक, समीक्षा समेत हिंदी की सभी विधाओं में उनकी लगभग 26 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी है ।

पं. बृजलाल द्विवेदी स्मृति अखिल भारतीय साहित्यिक पत्रकारिता सम्मान से पहले डा. व्यास साहित्य वाचस्पति, भारत भाषा भूषण, साहित्य भूषण और अक्षरादित्य जैसे पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं।  read more »

Syndicate content