सामाजिक चिंतक सत्यनारायण शर्मा

सामाजिक चिंतक सत्यनारायण शर्मा का निधन - स्व. श्री सीताराम तिवारी के सुपुत्र सत्यनारायण शर्मा जी का जन्म 15.7.1932 को हुआ था उसका निधन 1 जून 2009 को हो गया । श्री शर्मा जिलाधीश कार्यालय रायपुर में सेवारत रहते हुए 1990 में सेवानिवृत्त हुए । ग्राम पोंता के निवासी श्री शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती इंदिरा शर्मा उनके दो पुत्र राकेश शर्मा (सी.एस.ई.बी. कोरबा ) एवं मुकेश शर्मा (विप्र वार्ता परिवार) हैं । उनकी पुत्री श्रीमती अंजू उपाध्याय ।

श्री शर्मा ने अपनी सेवा काल में समाज के युवा एवं जरूरतमंद युवकों को शासकीय नौकरी दिलवाने में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया । छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज के विभिन्न पदों पर वे कार्य करते रहे । उन्होंने अपने जीवन काल में सदैव समाज को उन्नति प्रदान करने की दिशा में अपना योगदान दिया । उनके परिवार जनों में सहमति से नेत्रदान कर समाज को एक नई प्रेरणा प्रदान की है । विप्र वार्ता परिवार के सदस्य होने के नाते यह हमारी अपूरणीय क्षति है । ईश्वर से उनकी की शांति के लिए हम प्रार्थना करते हैं ।

Comments

Post new comment

The content of this field is kept private and will not be shown publicly.