
अखिल मिश्र मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले अखिल मिश्र ने आईएएस बनकर देश की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है । ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अखिल मिश्र कक्षा10 ङ्क वीं में केवल2 ङ्ख अंकों के कारण मेरिट में स्थान बनाने से चुक गये थे । इसलिए इस वर्ष उन्होंने किसी प्रकार की कोई कश्री नहीं छोड़ी । व्याख्याता डॉ. के.बी. मिश्र व शिक्षिका श्रीमती गीता मिश्रा के सुपुत्र अखिल मिश्र ने प्रतिदिन10 ङ्क से12 ङ्कङ्ख घंटे अध्ययन किया । नवभारत के खेल जगत व विज्ञान से जुड़ी खबरों के दीवाने अखिल को बैडमिंटन एवं शतरंज खेल में रूचि है ।
चंद्रप्रकाश पाण्डेय मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले महावीर बाल संस्कार केन्द्र अकलतरा के छात्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय को अपनी सफलता को लेकर पूर्ण विश्वास था । रेल्वे में बुकिंग क्लर्क रामकीर्तन पाण्डेय के बड़े सुपुत्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने प्रतिदिन पांच से छ: घंटे अध्ययन कर यह सफलता अर्जित की है । प्रारंभ से ही मेधावी रहे चंद्रप्रकाश पाण्डेय को राज्य स्तरीय राष्ट_ीय सेवा योजना शिविर जयरामनगर में बेस्ट बालेंटियर का खिताब भी मिला था ।
प्रांजल मिश्रा मेरिट में - देशबंधु स्कूल के स्टूडेंट प्रांजल मिश्रा कहते हैं कि जिस तरह उन्होंने रोजाना घंटो पढ़ाई की और पेपर पूरे विश्वास के साथ हल किये, उससे उम्मीद तो थी, कि नब्बे फीसदी नंबर आएंगे, लेकिन मेरिट लिस्ट में दसवां स्थान(94.60 (ख़्ङ्घ.ङ्ढ प्रतिशत) मिलेगा इसकी कल्पना भी नहीं की थी । यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद गर्व का विषय है । बताते चलें कि प्रांजल आई स्पेशलिस्ट डॉ. दिनेश मिश्र के पुत्र है । प्रांजल कहते हैं कि पिता की तरह मैंने भी केवल डॉक्टर बनने का ही सपना देखा है । मैं न्यूरोसर्जन बनना चाहता हूं और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कुछ खास करने की इच्छा भी है । प्रांजल अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरूजन को देना चाहते हैं ।
Comments
Post new comment