Blogs

Ajay Tripathi's picture

विप्रवार्ता का स्वर्ण जयंती विशेषांक ५० वा अंक जुलाई २०१०

विप्रवार्ता के स्वर्ण जयंती विशेषांक को एतिहासिक स्वरुप देने विप्रवार्ता के साथी चिन्तक लगे है यह अवसर पर राज्य के विप्र गोरव का सम्मान मुख्य मंत्री डॉ रमण सिंह के करकमलो किये जाने की आशा है जिनमे स्व. रविशंकर त्रिपाठी की पत्नी श्रीमति रजनी त्रिपाठी को उनका मरणौपुरांत गौरव सम्मान दिया जायेगा साथ ही नव नियुक्त सांसद राज्‍य सभा श्री अविनाश पाण्‍डेय नागपुर, नव नियुक्त निगम मंडल अध्यच श्री बद्रीधर दीवान ,श्री अशोक शर्मा , श्री कृष्णा राय, नेता प्रतिपछ श्री रविन्द्र चोबे, विधायक एवं महंत रामसुंदर दास महंत दूधाधारी मठ, विधान सभा में पिछले वर्षो में उत्क्रिस्ट प्रेस रिपोर्टर श्री बाबूलाल शर्मा ,श्री राजेस दुबे, श्री श्रीनिवास राव, राजेश मिश्रा का सम्मान किया जायगा !

जुलाई में प्रस्तावित कार्यक्रम हेतु अन्य नामो पर विचार और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम व् दिन तिथि की स्वकृति का इंतजार है । स्वर्ण जयंती विशेषांक में विप्रवार्ता के दिन प्रतिदिन चले पायदानों के अलावा विशेष रूप से संगठन व प्रदेश विकास में बाधक तत्वों को उजागर कर दूर करने के उपाय भी सामने रख्खे जायेगे एस कार्यक्रम में दंडी स्वामी सच्चिदा नन्द जी तीर्थ विश्व ब्रह्मण संगठन के श्री मांगेराम शर्मा ,श्री महेश दत्त जी ,श्री पी. वाई. कुलकर्णी , श्री गोविन्द कुलकर्णी को भी आमंत्रित किया जा रहा है |

कार्यक्रम में समग्र ब्राहमण प्रांतीय महासभा के पदाधिकारी एवं प्रदेश के विप्र संगठक, युवा व महिलाये शामिल होंगी स्वर्ण जयंती विशेषांक हेतु विप्रवार्ता के पाठको इस साइट के पाठको से सुझाव व सन्देश व आर्टिकल आमंत्रित है ।

Ganapati Photos

Enjoy Ganapati Ganesh Chitras slide show - Hundreds of Ganapati photos - गनपति फोटो - गनपति चित्र - गणेश चित्र - गणेश फोटो - गणपति फोटोस - श्री गणपति फोटोस का सबसे बड़ा संग्रह  read more »

Ajay Tripathi's picture

सूर्य भगवन जी की आरती

सूर्य भगवन की सुन्दर मोहक आरती अनुराधा पोदवरr के स्वर

Ajay Tripathi's picture

एक युग का अंत, युगपुरूष को श्रद्धांजलि

वरिष्ठ पत्रकार श्री रामशंकर अग्निहोत्री के निधन पर राज्यपाल ने शोक व्यक्त किया  read more »

Dhananjay Tripathi's picture

परशुरामपुरी जलालाबाद परशुराम जी की जन्म स्थली

भगवान परशुराम जी जन्म स्थली दर्शाने वाला एक प्रमुख स्थान परशुराम पुरी है । परशुराम पुरी वर्तमान में उत्तरप्रदेश, शाहजहांपुर, जलालाबाद तहसील, जो शाहजहांपुर फर्रूखाबाद रोड पर तीस किलोमीटर पर स्थित है । इस स्थान को हजारों सालों से लोग खेड़ा परशुराम पुरी ही कहते आये हैं । मुसलमानी काल में रूहेला सरदार नजीब खां के पुत्र रहमत खां ने इसका नाम बदलकर अपने मझले पुत्र जलालुद्दीन के नाम पर जलालाबाद कर दिया था । सरकारी रिकार्ड में इसका नाम जलालाबाद ही है , किन्तु अनेक स्थलों पर अभी भी परशुराम पुरी लिखा हुआ है ।

परशुरामपुरी त्रेतायुग मे ंकान्य कुब्ज राज्य के अंतर्गत आती थी तथा वहां पर चन्द्रवंशी महाराज गाधि का राज्य था । गाधि के जमाता ऋचीक और सत्यवती से जमदग्नि उत्पन्न हुए । ऋचीक जमदग्नि का आश्रम आर्यवर्त में था । मनुस्मृति के अनुसार गंगा यमुना, सरस्वती काशी से लेकर कुरूक्षेत्र तक आर्यव्रत था । महाभारत के अनुसार परशुराम का सबसे भयंकर युद्ध सरस्वती के तट पर हुआ था । वह क्षेत्र गंगा के निकट तथा गाधि में आर्यवर्त के अंतर्गत है । महर्षि जमदग्नि अपन पिता ऋचीक के सात उन्‍हीं के आश्रम में रहते थे । यह आश्रम आज के जलालाबाद के नजदीक था । महर्षि जमदग्नि ने अपनी पत्नी रेणुका के कुटी यही पास में बनायी थी ।

आज इस कुटी के स्था नपर एक बहुत प्राचीन मंदिर है । जिसे ढकियानी देवी का मंदिर कहते हैं . ढकियानी शुद्ध संस्कृत शब्द है, जिसका अथर्ठ है वह देवी जिसका जन्म दक्षिण में हुआ हो । रेणुका कोंकण नरेश की पुत्रीथी । कोंकण प्रदेश दक्षिण भारत में है। इसलिए रेणुका का मंदिर ढकियानी देवी का मंदिर कहलाता है।  read more »

Ajay Tripathi's picture

तिरोड़ा में प्रथम परिवार परिचय सम्मेलन सम्पन्न

महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में स्थित तिरोड़ा में सर्व ब्राह्मïण समाज का परिवार परिचय सम्मेलन का प्रथम आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ । पारस मेरिज ब्यूरो के संचालक एवं सामाजिक कार्यकर्ता अशोक शर्मा के नेतृत्व में ब्राह्मïण समाज के युवाओं ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छ.ग. सर्व युवा ब्राह्मïण परिषद के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी उपस्थित हुए । कार्यक्रम की अध्यक्षता बालाघाट (म.प्र.) ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष श्री गणेश मिश्रा ने की । विशेष अतिथि के रूप में श्रीमती सुनीता चंसोरिया एवं गोंदिया ब्राह्मïण समाज के अध्यक्ष सचिन मिश्रा (बंटी) उपस्थित थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री मिश्रा ने समाज के लिए इसे उपयोगी बताया ।

एवं प्रथम प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की । उन्होंने कहा कि म.प्र. व छ.ग. अंचल से लगा हुआ महाराष्टï्र का यह क्षेत्र सभी विप्र जनों के लिए जोडऩे का माध्यम बनने जा रहा है । मुख्य अतिथि श्री अजय त्रिपाठी ने ब्राह्मïण संगठन की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए छत्तीसगढ़ अंचल में किये जा रहे कार्यों का विस्तार से वर्णन किया । उन्होंने कहा कि समग्र विकास के लिए ब्राह्मïणों का नेतृत्व अनिवार्य है ।

वर्तमान समय में राजनीति विकास की धुरी व सर्व कार्यों के लिए कर्ता की भूमिका में है । इसलिए सर्वप्रथम विप्र जन एक जुट होकर सर्व समाजों के कल्याणार्थ नेतृत्व करने आगे आये । कलयुग में संघे शक्ति कलयुगे कहा गया है इसलिए सभी समाज एकजुट हो रहे हैं । ब्राह्मïण समाज को भी काल के अनुसार एकजुट होना पड़ेगा और सभी समाजों के समक्ष आदर्श प्रस्तुत कर धुरी व केन्द्र के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश व समाजों के समग्र विकास का नेतृत्व करना होगा ।

उन्होंने बताया कि इसी विचारधारा को लेकर छत्तीसगढ़ में परशुराम सद्भावना यात्रा का आयोजन गत दो वर्षों से निरंतर किया गया है । यहां एक राज्य एक जन का नारा देकर सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने व जोडऩे ब्राह्मïण समाज संगठित होने की दिशा में अग्रसर है । श्री अशोक शर्मा ने बताया कि अपने प्रथम प्रयास के रूप में पारस मैरिज ब्यूरो ने कार्य करना प्रारंभ किया है । इस कार्य की शुरूआत उन्होंने घर परिवार परिवार की और आज इस मंच पर 75 युवक युवती विवाह हेतु सूचीबद्ध हुए हैं । अधिकांश लोगों ने आगे बढक़र अपना तथा अपने परिवार का परिचय देकर समाज के समक्ष प्रेरणीय कार्य किया है ।  read more »

सामाजिक एकजुटता महासम्मेलन

ब्राह्मïणों की नहीं होगी उपेक्षा- नीतिश कुमार
सामाजिक एकजुटता महासम्मेलन में उठी मांग

पटना । मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने कहा कि गरीबी खत्म किये बगैर विकास का कोई मतलब नहीं है । गरीबी न सिर्फ ब्राह्मïण समुदाय बल्कि पुरे समाज का मुद्दा है । गरीब तो हरेक जाति में है इसकी कोई जाति बिरादरी नहीं होती । इसलिए गरीबी और अशिक्षा की जड़ से खत्म करने की जरूरत है । इसलिए 0.13 अंक पर गरीबी निर्धारण का फार्मुला बदलना चाहिए। मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में सामाजिक एकजुटता महासम्मेलन को संबोधित कर रहे थे । आयोजन ब्राह्मïण समाज रानजैतिक चेतना समिति का था । मुख्यमंत्री ने आश्वास्त किया कि उनके रहते ब्राह्मïण उपेक्षित नहीं होंगे ।  read more »

महिलाएं समाज के विकास में आगे आए

रतनपुर । अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक एवं सांस्कृतिक चेतना मंच द्वारा आयोजित नारी शक्ति अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष अंजना मुलकलवार ने कहा कि नारी अबला व बेचारी नहीं है । उसमें सम्पूर  read more »

रक्षाबंधन विडिओ

भारत में हिन्दुयो का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षा बंधन को पाकिस्तान में रहने वाले हिन्हू भाई भी बड़ी श्रीद्धा से मानते है ,भाई -बहन के पवित्र रिश्ते को बताता बढाता यह रक्षा बंधन विडिओ देखे ,पाकिस्तान में रक्षाबंधन विडिओ  read more »

भगवान राम विडिओ

भगवान राम के जीवन चरित्र और उनके जीवन काल में जुडी घटनाये, रामायण में चित्रित है , राम चन्द्र जी का बखान करता
यह विडिओ भगवान राम का विडिओ  read more »

Syndicate content