
अखिल मिश्र मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले अखिल मिश्र ने आईएएस बनकर देश की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बनाया है । ज्ञानदीप उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत अखिल मिश्र कक्षा10 ङ्क वीं में केवल2 ङ्ख अंकों के कारण मेरिट में स्थान बनाने से चुक गये थे । इसलिए इस वर्ष उन्होंने किसी प्रकार की कोई कश्री नहीं छोड़ी । व्याख्याता डॉ. के.बी. मिश्र व शिक्षिका श्रीमती गीता मिश्रा के सुपुत्र अखिल मिश्र ने प्रतिदिन10 ङ्क से12 ङ्कङ्ख घंटे अध्ययन किया । नवभारत के खेल जगत व विज्ञान से जुड़ी खबरों के दीवाने अखिल को बैडमिंटन एवं शतरंज खेल में रूचि है ।
चंद्रप्रकाश पाण्डेय मेरिट में - प्रावीण्य सूची में छठवां स्थान प्राप्त करने वाले महावीर बाल संस्कार केन्द्र अकलतरा के छात्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय को अपनी सफलता को लेकर पूर्ण विश्वास था । रेल्वे में बुकिंग क्लर्क रामकीर्तन पाण्डेय के बड़े सुपुत्र चंद्रप्रकाश पाण्डेय ने प्रतिदिन पांच से छ: घंटे अध्ययन कर यह सफलता अर्जित की है । प्रारंभ से ही मेधावी रहे चंद्रप्रकाश पाण्डेय को राज्य स्तरीय राष्ट_ीय सेवा योजना शिविर जयरामनगर में बेस्ट बालेंटियर का खिताब भी मिला था । read more »
मृणाल का ओलंपिक टीम में चयन - सर्व युवा ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष अजय त्रिपाठी, शैलेन्द्र शर्मा, ओमप्रकाश मिश्र, हेमंत तिवारी, संजय बिलथरे, धनंजय त्रिपाठी, मुकेश शर्मा, राम किशन, ममता राय, करूणा तिवारी, सुनीता चंसौरिया ने भारतीय हाकी टीम लंबे समय से खेल रहे मृणाल चौबे राजनांदगांव छ.ग. को ओलंपिक में जाने वाली भारतीय टीम में चयन किये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आज चौबे परिवार को मृणाल की इस उपलब्धि पर बधाई दी एवं इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरवान्वित निरूपित किया ।
रायपुर । सहायक वन संरक्षक के पद पर मयंक पाण्डेय चयनित हुए हैं । छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य वन सेवा परीक्षा में मयंक पहले क्रम पर रहे ।
प्रारंभ से ही प्रतिभावान मयंक वर्तमान में महालेखाकार में सेक्शन अधिकारी (आडिट) के पद पर कार्यरत हैं । उनका सपना गजेटेड अफसर बनने का था । जॉब करने के साथ ही उन्होंने अपना सपना साकार कर लिया ।
मयंक ने बताया कि सेक्शन अधिकारी के पद पर रहते हुए भी घर पर नियमित पढ़ाई जारी रखी । उनका कहना है कि जॉब ऐसा हो जिसमें पूरी संतुष्टि मिले।
मयंक पाण्डेय वन सेवा में रहते हुए पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करेंगे ।
छत्तीसगढ़ी एवं आदिवासी भाषा संस्कृति विकास संस्थान द्वारा प्रसिध्द कवि बसंत दीवान की रचनाशीलता के पचास वर्ष पूरे होने पर शाल, श्रीफल, और अभिनंदन पत्र से सम्मानित किया गया । इस दौरान उन पर कें द्रित एक स्मारिका बसंत यात्रा का विमोचन रविवार को महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय के सभागृह में किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ गीतकार आनंदी सहाय शुक्ल ने की ।
इस मौके पर प्रमुख वक्ता हिंदी ग्रंथ अकादमी के संचालक रमेश नैयर, प्रभाकर चौबे, नंदकिशोर तिवारी, गिरीश पंकज, रामेश्वर वैष्णव, लक्ष्मण मस्तुरिहा, डॉ. बलदेव थे । read more »
राष्ट्रभाषा प्रचार समिति का अधिवेशन रविवार को स्थानीय रामबाग में हुआ । इस अवसर पर राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद शुक्ल की जयंती के उपलक्ष्य में सुप्रसिध्द लेखक तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य डा. रत्नाकर पांडेय को बहुआयामी व्यक्तित्व सम्मान दिया गया । साथ ही हिंसा के विरुध्द कलम विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
रायपुर स्थानीय कैलाशपुरी स्थित रामबाग में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति के द्वारा राष्ट्रभाषा सद्भावना सम्मेलन का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हिंदी भाषा की सेवा कर रहे विभिन्न लेखकों को सम्मानित किया गया । read more »
नई दिल्ली । केन्द्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किए गए देश के 225 उद्यमियों में छत्तीसगढ़ के तीन लघु उद्यमियों को भी विज्ञान भवन में विशेष मान्यता पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इसमें बीस हजार रुपये की धनराशि, प्रशस्ति पत्र एवं एक ट्राफी केन्द्रीय मंत्री दिनशा जे पटेल एवं मंत्रालय के सचिव दिनेश राय ने इन्हें प्रदान की । read more »

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण समाज ऑफ इंडिया द्वारा 15 वीं लोकसभा में निर्वाचित एवं राज्यसभा के सांसदों का सम्मान समारोह 9 जुलाई 09 को दिल्ली, कर्नाटक संघ के आडोटोरियम में कुल गुरू वी.एन. read more »
Vipra Varta Comments Recent
3 weeks 4 days ago
11 weeks 1 day ago
12 weeks 5 days ago
18 weeks 2 hours ago
18 weeks 3 days ago
19 weeks 3 days ago
20 weeks 22 min ago
20 weeks 2 days ago
23 weeks 1 day ago
26 weeks 4 days ago