सामाजिक चिंतक सत्यनारायण शर्मा का निधन - स्व. श्री सीताराम तिवारी के सुपुत्र सत्यनारायण शर्मा जी का जन्म 15.7.1932 को हुआ था उसका निधन 1 जून 2009 को हो गया । श्री शर्मा जिलाधीश कार्यालय रायपुर में सेवारत रहते हुए 1990 में सेवानिवृत्त हुए । ग्राम पोंता के निवासी श्री शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती इंदिरा शर्मा उनके दो पुत्र राकेश शर्मा (सी.एस.ई.बी. कोरबा ) एवं मुकेश शर्मा (विप्र वार्ता परिवार) हैं । उनकी पुत्री श्रीमती अंजू उपाध्याय । read more »

देश धर्म रक्षक के संस्थापक, संपादक एवं मालिक ब्राह्मण समाज की सेवा में समर्पित भोपाल के प्रमुख समाज सेवी श्री धर्मराज केले का निधन गत दिनों ग्वालियर में हो गया । वे अपने अनुज के निवास पर पारिवारिक कार्यक्रम में वहां पहुंचे थे । जहां उनकी अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली ।
विप्र वार्ता परिवार के कार्यालय में गत वर्ष रायपुर आगमन के अवसर पर उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया ।
सेवा निवृत्त होने के बाद वे और उनकी धर्मपत्नि सम्पूर्ण जीवन ब्राह्मण समाज को समर्पित कर दिया । समाज के हित के लिए देश धर्म रक्षक के नाम से उन्होंने समाचार पत्र तक प्रकाशित करना प्रारंभ किया । उनके कृत्य सदैव हमें प्रेरणा देते रहेंगे । read more »
फर्ज निभाते शहीद हुए विनोद चौबे
शहीद भास्कर दीवान एवं विनोद चौबे की स्मृति में पुरस्कार की घोषणा
बेहद ही सरल स्वभाव के इंसान पर एक कर्त्तव्यनिष्ठा पुलिस अधिकारी अपने फर्ज की राह में शहीद हो गए। उनकी असमय शहादत से प्रदेश का हर शहर स्तंभ होकर रह गया है । प्रदेश के जिन हिस्सों में उन्होंने सेवा प्रदान किया है वहां के लोगों से उनका जुड़ाव बन गया । यही वजह राजनांदगांव में बरसते पानी में हजारों लोग उन्हें श्रध्दांजलि देने के लिए उमड़ पड़े तो राजधानी में उनकी पार्थिव काया को कांधा देने लोगों की होड़ लगी रही ।
स्नातकोत्तर की पढ़ाई के बाद जब 1983 में लोक सेवा आयोग के माध्यम से डी.एस.पी. के लिए उनका चयन हुआ तब से लेकर अविभाजित मध्यप्रदेश के कई शहरों और विभाजन के बाद छत्तीसगढ़ के कई शहरों में लगातार सेवारत रहे । 1998 में उनको आईपीएस अवार्ड से सम्मानित किया गया और उनकी कर्त्तव्यनिष्ठा के कारण से दो बार उन्हें राष्ट्रपति पदक से भी सम्मानित किया गया था ।
उनसे प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस अधिकारी मानते हैं कि पुलिस में ऐसे अधिकारी विरले ही होते हैं जिनके भीतर इंसानियत जीवित रहता है । वे न केवल कर्त्तव्यनिष्ठ और ईमानदार पुलिस अधिकारी थे बल्कि इंसानियत के पुजारी थे । अपराधियों के साथ भी उनका बर्ताव कभी भी इंसानियत के दायरे को पार करने वाला नहीं होता था । इसमें दो राय नहीं कि वे नक्सलियों को मानवता का दुश्मन मानते थे और यही वजह थी कि राजधानी में नक्सली नेटवर्क को तोड़ने में उन्होंने अहम भूमिका का निर्वाह किया था । उसके बाद से ही नक्सलियों ने उन पर निशाना साधना शुरू कर दिया था । read more »
प्रदेश के वरिष्ठतम साहित्यकार, पत्रकार और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वराज्य प्रसाद त्रिवेदी का निधन हो गया । पत्रकारिता और साहित्य के माध्यम से समाज को नई दिशा देने वाले श्री त्रिवेदी का जन्म एक जुलाई 1920 को हुआ था । उनकी शिक्षा रायपुर में हुई । उन्होंने किशोरावस्था से ही साहित्य और पत्रकारिता के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया था । read more »
डॉ. रामकुमार पाण्डेय का निधन 26 मई 09 को हो गया । वे जिला चिकित्सालय रायपुर में निश्चेतना विशेषज्ञ थे । उनकी शवयात्रा में नगर के प्रबुध्द जनों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर उन्हें श्रध्दांजलि दी । read more »
रायपुर - ग्राम कूंरा नांदघाट के पूर्व मालगुजार स्व. अयोध्या प्रसाद शुक्ला की पत्नी गणेशिया बाई शुक्ला (100 वर्ष) का 10 जून को निधन हो गया । read more »
बिलासपुर । राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के वरिष्ठ और गोड़पारा निवासी रामचंद्र दुबे का 86 वर्ष की उम्र मं आज दुखद निधन हो गया । उनकी अंत्येष्टि में शहर के जाने माने जन प्रतिनिधि शरीक हुए और श्रध्दा सुमन अर्पित किये ।
उनका जन्म एक जुलाई 1924 को हुआ था । वे प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया के संवाददाता 20 वर्षों तक रहे और पत्रकार संघ के पहले अध्यक्ष बने थे । सरस्वती शिक्षा संस्थान अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व प्रांताध्यक्ष रहे । read more »
Vipra Varta Comments Recent
3 weeks 3 days ago
10 weeks 6 days ago
12 weeks 4 days ago
17 weeks 5 days ago
18 weeks 2 days ago
19 weeks 2 days ago
19 weeks 5 days ago
20 weeks 22 hours ago
22 weeks 6 days ago
26 weeks 3 days ago